logo

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपियों के साथ चोरी की 12 बाइक बरामद

p1120.jpg

बोकारो

बोकारो ज़िले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा ओपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो-तेनुघाट के नेतृत्व में गोमिया थाना, कथारा ओपी और बोकारो थर्मल थाना की संयुक्त टीम ने छापामारी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
1.    अमन अली (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता - नूर मोहम्मद, निवासी - साड़म टोला, चटनिया बाग, थाना गोमिया।
2.    मो. इन्ताफ उर्फ फुचन राय (उम्र लगभग 29 वर्ष), पिता - युनूस राय, निवासी - साड़म भाट टोला, थाना गोमिया।
3.    कलाम राय (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता - अलाउद्दीन राय, निवासी - साड़म भाट टोला, थाना गोमिया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होने, मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखने और बेचने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तेनुघाट जाने वाले रास्ते के पास बेड़ा टांड स्थित दामोदर नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।


इसके अलावा एक और फरार अभियुक्त का नाम आशिक राय उर्फ बड़ो बाबू, पिता - कलाम राय, निवासी - साड़म भाट टोला, थाना गोमिया, सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest