logo

बोकारो : चास नगर निगम में नए डिप्टी मेयर कार्यालय का उद्घाटन, अब विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Screenshot_2026-07-30_151125.jpg

बोकारो
चास नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार को डिप्टी मेयर पूजा कुमारी के नए कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर भोलू पासवान सहित कई वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नए कार्यालय कक्ष के उद्घाटन के बाद डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने कहा कि अब तक पार्षदों के साथ बैठक करने के लिए अलग कार्यालय कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण कई तरह की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बैठकों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल का उपयोग करना पड़ता था, जिससे कार्यों के निष्पादन और समन्वय में असुविधा होती थी।
नए कार्यालय से विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को मिलेगी रफ्तार
उन्होंने कहा कि नए कार्यालय कक्ष के शुरू होने से अब पार्षदों के साथ नियमित और व्यवस्थित बैठकें आयोजित की जा सकेंगी। इससे नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी। डिप्टी मेयर ने कहा कि कार्यालय कक्ष की उपलब्धता से जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक सुगम और प्रभावी होगी। नागरिकों की शिकायतों और सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी यह कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 

Tags - Bokaro Chas Municipal Corporation Deputy Mayor Jharkhand News Civic Administration