logo

बोकारो विधायक श्वेता सिंह की केंद्रीय इस्पात मंत्री से निर्णायक मुलाकात, उद्योग और रोजगार पर हुई अहम बातचीत

SHWETA.jpg

बोकारी 
बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने बोकारो के औद्योगिक भविष्य, श्रमिकों के अधिकार और जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती के साथ रखा। यह मुलाकात बोकारो के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में देखी जा रही है।
बैठक में विधायक श्वेता सिंह ने AKIC कॉरिडोर के शीघ्र क्रियान्वयन, बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार से स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देने, विस्थापित परिवारों और अप्रेंटिस-प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने की मांग उठाई। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के पदों में विस्थापितों को आरक्षण और शहीद प्रेम महतो के परिजनों को स्थायी नौकरी व 20 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा भी सामने रखा।


इसके अलावा बोकारो हवाई अड्डा के विकास, बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) को सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में उन्नत करने, ESIC अस्पताल की सुविधा, कर्मचारियों के 39 माह से लंबित एरियर भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेच्युटी जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
विधायक ने CSR फंड का स्थानीय सामाजिक विकास में प्रभावी उपयोग, लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं पर मंत्रालय स्तर से कड़ी निगरानी, राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं को शीघ्र NOC और दिव्यंगत कर्मचारियों के परिजनों को रेंट व मानवीय सहायता देने की मांग भी रखी।
केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख व्यक्त किया। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो के हित, श्रमिकों का सम्मान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में प्रयास लगातार जारी रहेंगे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest