logo

बोकारो : फिर दिखा बेखौफ चोरों का आतंक, बंद फ्लैट के ताले तोड़ लाखों का सामान ले उड़े; CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए 

फिर दिखा बेखौफ चोरों का आतंक, बंद फ्लैट के ताले तोड़ लाखों का सामान ले उड़े; CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए 

बोकारो
बोकारो में एक बार फिर चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। हरला थाना क्षेत्र के रानी पोखर स्थित कंचन मोड़ के पास लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट में चोरों ने बंद आवास को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे समेत घर के अंदर के कई दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी शुभम कुमार के अनुसार, उनकी मां कोडरमा में रहती हैं और झारखंड पुलिस में हवलदार हैं, जबकि वह स्वयं दिल्ली में रहते हैं। घर बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।


CCTV कैमरे तोड़े, DVR भी साथ ले गए
पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कैमरों की रिकॉर्डिंग वाला DVR उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े साक्ष्य पुलिस के हाथ न लग सकें। पीड़ित ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर करीब तीन लाख रुपये के सामान की चोरी होने का अनुमान है। उन्होंने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन देने की बात कही है।
मामले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक पीड़ित का आवेदन पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है और उनके बोकारो पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल चोरी कितने रुपये की हुई है, इसका सटीक आकलन नहीं किया जा सका है। पीड़ित के आने और आवेदन मिलने के बाद चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी। 


 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Bokaro Theft Lakshmi Narayan Apartment CCTV DVR Harla Police Station