बोकारो
बोकारो में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला समिति की ओर से रविवार को बोकारो महानगर के सिवनडीह में MMDR बिल के विरोध में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जनजागरण अभियान के दौरान “केंद्र सरकार काला कानून वापस लो”, “जमीन हमारा, खनिज हमारा”, “फरमान तुम्हारा नहीं चलेगा” और “हम अपना हक-अधिकार लेकर रहेंगे” जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने लोगों को MMDR बिल के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए विरोध के लिए जागरूक किया।

सड़क से सदन तक आंदोलन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड की खनिज संपदा पर अधिपत्य जमाने के उद्देश्य से यह विधेयक लेकर आई है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य के लोगों के अधिकार और हित से जुड़ी है। JMM ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा खनिज संपदा और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि जनजागरण अभियान के माध्यम से लोगों को एकजुट कर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
.jpeg)