बोकारो
बोकारो जिले में होमगार्ड एवं चौकीदार बहाली की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं बोकारो उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

बेरोजगार युवाओं में आक्रोश
आंदोलन उस समय और भी गर्म हो गया जब डुमरी विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे और छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि बोकारो में लंबे समय से होमगार्ड और चौकीदार की बहाली लंबित है, जिससे बेरोजगार युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक उपायुक्त खुद आकर छात्रों से बातचीत नहीं करते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
