logo

Simdega : पैदल झारखंड भ्रमण पर निकले बोकारो के आर्या गुप्ता, 1800 किलोमीटर की यात्रा तय कर सिमडेगा पहुंचे

simdega_news.jpeg

अमन मिश्रा, सिमडेगा

बोकारो जिला के जैना मोड़ के रहने वाले आर्या गुप्ता पदयात्रा पर हैं। वे झारखंड भ्रमण पर निकले हैं। समस्त झारखंड का भ्रमण कर झारखंड की कला संस्कृति,खेल-कूद, इतिहास, पुरातात्विक पौराणिक पर्यटक स्थल इत्यादि का भ्रमण कर उसे अपने यू ट्यूब ब्लॉग के माध्यम देश दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। 

18 दिसंबर से कर रहे हैं पदयात्रा 

आर्या गुप्ता ने 18 दिसंबर को अपनी पदयात्रा को आरंभ कर लगभग 1800 किलोमीटर की यात्रा करते हुए वे सोमवार की शाम सिमडेगा पहुंचे। सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने पौधे देकर उनका स्वागत किया और कहा की हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में आपका स्वागत है। आप अपनी पद यात्रा में जहां भी जाए तो आपके कार्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जरूर दें।

स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों से भी मिले 

सोमवार रात्रि विश्राम के बाद वे आज एस्ट्रोटर्ग हॉकी स्टेडियम पहुंचकर हॉकी खिलाड़ियों से मिले और अपनी पदयात्रा का उद्देश्य और अनुभव को शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैं भी क्रिकेट खिलाड़ी रहा हूं परंतु आगे बढ़ नहीं पाया। उन्होंने ने कहा कि क्रिकेटर होने के बावजूद क्रिकेटरों से न मिलकर हॉकी खिलाड़ियों से इसलिए मिल रहा हूँ क्योंकि क्रिकेट के सामने अन्य खेल को उतना महत्व नहीं दिया जाता है। मैं कई खेल के खिलाड़ियों के घर भी जाऊंगा और उनके घर में उनसे मिलकर अपने यू ट्यूब के ब्लॉग के माध्यम से उन्हे देश दुनिया में हाई लाइट करूंगा। इस मौके पर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोच प्रतिमा बरवा सहित कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।