गिरिडीह:
गिरिडीह के ताराटांड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत अमरे गांव स्थित अलेटांड़ में 33 वर्षीय महिला का शव पलाश के पेड़ से लटका मला है। मृतका की पहचान बुधनी टुडू के रूप में की गई है। बुधनी, महजोरी गांव के डिस्को मुर्मू की पत्नी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, शुक्रवार को अलेटांड़ इलाके में पलाश के पेड़ के समीप एक महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ताराटांड़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया।
.jpeg)
महिला की मौत स्वाभाविक या साजिश
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, महिला की मौत स्वाभाविक है या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटनास्थल से साक्ष्य जमा करने में जुटी पुलिस
ताराटांड़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है और महिला की मौत से जुड़े संभावित कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।