logo

पूर्वी सिंहभूम : बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

 बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम
पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 3 ब 4 अगस्त की मध्यरात्रि को बोड़ाम में दीपक स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान की छत तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी की थी। इसके अलावा बारियादा में देवेन महतो की दुकान से मोबाइल और रुपये चोरी करने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गये थे। मामले के उद्भेदन के लिए गठित विशेष टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, फिंगरप्रिंट और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अरशा से मकबूल अंसारी, पुरुलिया मुफ्फसिल से असलम अंसारी और रहीम अंसारी को गिरफ्तार किया। 

क्या-क्या बरामद हुआ 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, सिक्के, चेन, पायल और बिछिया समेत चोरी का सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल काली रंग की एक होंडा बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने 3 सितंबर को पुरुलिया के अरशा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों और चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर भी जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo
 

Tags - Bodam Jewellery Shop Theft Mobile Shop Theft Three Arrested East Singhbhum