द फॉलोअप डेस्क, रांची:
JPSC की तात्कालीन सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए बीएन राम को गिरफ्तार किया है। बीएन राम पर आरोप है कि उन्होंने JPSC सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू मैनेज करने के नाम पर अभ्यर्थियों से 40 लाख रुपये की वसूली की। इससे पहले आयोग के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को 2 दिन की पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दरअसल, 14वीं JPSC गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी से पूछताछ में बीएन राम का नाम सामने आया था।

अभय तिवारी ने CID को बताया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी TDPL और आयोग के चेयरमैन एल ख्यांगते के बीच डील हुई थी, जिसमें चेयरमैन को 2 करोड़ रुपये के अलावा कंपनी को मिलने वाले प्रत्येक भुगतान में 20% कमीशन तय किया गया था। अभ्यर्थियों की सेटिंग कराई गई थी और प्रत्येक सदस्य की ओर से उनके पीए द्वारा वसूली किए जाने की जानकारी भी अभय कुमार तिवारी द्वारा दी गई।