logo

गिरिडीह : जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

hiyf.jpg

गिरिडीहः
मुफस्सिल थाना इलाके के द्वारपहरी गांव में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। विवाद दरअसल जमीन को लेकर हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इस मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  इस घटना में एक पक्ष के जितेंद्र साव, लखन साव और सुरेश साव को चोट लगी है वहीं दूसरे पक्ष से भागीरथ साव, भुनेश्वर साव को गंभीर चोट लगी है।


पुलिस मामले की जांच कर रही
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह यह खूनी संघर्ष हुआ। घटना में दोनों पक्षों की ओर से जमकर तलवार, फरसा व चाकू और लाठी-डंडे चले हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


जमीन को लेकर है विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। बात इतनी बढ़ गयी कि तलवार, फरसा व चाकू तक बात पहुंच गयी। इधर, इस पूरे मामले की पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।