logo

हजारीबाग : BJP के सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, विधायक मनोज यादव सहित कई लोगों ने किया रक्तदान

sAEVY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा हजारीबाग के द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम में विधायक मनोज यादव और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकरण पांडे ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।
हजारीबाग के प्रसिद्ध समाजसेवी भैया अभिमन्यु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, "रक्तदान महादान है। यहां बड़ी संख्या में लोग जागरूक होकर रक्तदान कर रहे हैं। ऐसे शिविरों से अस्पतालों में कभी भी रक्त की कमी नहीं होगी।" उन्होंने लोगों से अपील की, "रक्तदान से शरीर स्वस्थ होता है और यह अनेक जिंदगियां बचाने का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।" इस शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें इस नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।



 

Tags - latest Hazaribagh news Hazaribagh News updates latest Hazaribagh news Hazaribagh news updates Hazaribagh Updates latest Hazaribagh News Hazaribagh updates latest jharkhand News jharkhand News updates Jharkhand News in Hindi