logo

मुकदमों और गोली-बंदूक से डरने वाले नहीं हैं भाजपा कार्यकर्ता- दीपक प्रकाश

227.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के आंदोलनों एवं जनाक्रोश से हेमंत सरकार डरी हुई है सहमी है।भाजप के नेताओं पर एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के माध्यम से जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाली जनता पर लाठी, गोली बरसा कर, पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए मुकदमा दायर कर भयभीत करना चाहती है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों पर सिर्फ मुकदमे ही नहीं करवा रही बल्कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या भी करवा चुकी है। राज्य में माफिया दलाल और अपराधियों का गिरोह सरकार के संरक्षण में आतंक मचा रखा है। मालूम हो कि धुर्वा थाने में दीपक प्रकाश पर एफआईआर हुआ है। साथ में इन्हें नोटिस देकर बुलाया गया। जिसको लेकर दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर प्रहार किया।

विरोधियों को राष्ट्रद्रोही बताती है ये सरकार
दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार अपराधियों को पकड़ने, कारवाई करने में नाकाम है। मगर अपने विरोधियों को राष्ट्रद्रोही बताने में नहीं चूकती है। भाजपा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। भाजपा की आवाज, जनता की आवाज है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में जनता की भावनाओं के अनुरूप लोकतांत्रिक आंदोलन करना अपराध है तो भाजपा ऐसा अपराध करती रहेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT