logo

पश्चिम बंगाल उप चुनाव : नंदीग्राम और रेजिनगर में भाजपा जीती, ममता और कांग्रेस को फिर झटका 

नंदीग्राम और रेजिनगर में भाजपा जीती, ममता और कांग्रेस को फिर झटका 

द फॉलोअप डेस्क, रांची
WEST BENGAL BY ELECTION: पश्चिम बंगाल के उपचुनाव नतीजों ने भाजपा को फिर जीत का मौका दिया है। रेजिनगर और नंदीग्राम दोनों ही सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुस्लिम बहुल मतदाता वाले रेजिनगर में भाजपा ने 75 हजार और नंदीग्राम में 1.22 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। कुछ ही महीने पहले रेजिनगर विधानसभा चुनाव में बंगाल के बड़े मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर ने जीत हासिल की थी। हमायूं कबीर वही हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा कर विधानसभा के आम चुनाव के दौरान सनसनी फैलायी थी। वहनउदा और रेजीनगर दोनों ही सीट से चुनाव लड़े और दोनों ही जगहों से जीत हासिल की। बाद में संवैधानिक प्रावधान के अनुसार रेजीनगर की सीट से कबीर ने इस्तीफा दे दिया। इस कारण यहां उप चुनाव हुआ। रेजिनगर में भाजपा प्रत्याशी शंखारभ सरकार ने गोलाम नबी आजाद (आम जनता उन्नयन पार्टी) को 75 हजार वोटों से पराजित किया।


वहीं पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने रिकॉर्ड अंतर से विजयी हुई है। हसीरानी रथ ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिलन प्रधान को 1.22 मतों से पराजित किया है। पूर्व मेदिनीपुर जिले की इस विधानसभा सीट को राजनीतिक रूप से अहम माना जाता है। हसीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मात्र 41,674 वोट मिले। हसीरानी रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं।

Tags - West Bengal Nandigram Rejinagar by-election BJP Congress Mamata