नंदलाल तुरी
भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आज जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में बिरसा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने बताया कि 5 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस धरना कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा मुख्य रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि यह धरना नगर निकाय चुनाव जल्द कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने, बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से चुनाव कराने,
शहरी जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण करने, नगर की सफाई एवं सौंदर्यकरण सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संपां साहा, सपन कुमार दुबे, हिसाबी राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
