पलामू
पलामू में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को संगठन और राष्ट्रहित का पाठपलामू के महाराजा पैलेस में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा संगठनात्मक कार्यशैली और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर काम करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता अनुशासन और सेवा भावना मजबूत होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को केवल सिद्धांतों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करना है। वहीं दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए कर्मवीर सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके विचार होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा भाव के साथ काम करने का आह्वान किया।

सेवा भाव एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को बनाते हैं सशक्त - आदित्य साहू
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और स्वाभाविक रूप से हमारा दायित्व भी उतना ही व्यापक है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति निष्ठा, वैचारिक स्पष्टता सेवा भाव एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को और अधिक सशक्त बनाते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह संगठन की विचारधारा, सेवा और राष्ट्र समर्पण को मजबूत करने का अभियान है। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल संगठन की विचारधारा, बल्कि व्यावहारिक कार्ययोजना से भी अवगत होते हैं। पलामू में भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक संगठनात्मक एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन ऐसे प्रशिक्षण शिविर सांगठनिक निष्ठा, वैचारिक स्पष्टता।

विचारों की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति - कर्मवीर सिंह
वहीं जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सेवा भाव और जनसंपर्क के प्रति अधिक जागरूक एवं सक्रिय बनाने का सशक्त माध्यम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। विचारों की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है।