द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों में भी उत्साह देखा जा रहा है। हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत बीजेपी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिले के शहरी क्षेत्र स्थित ललित नारायण स्टेडियम से पूरे शहर में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं और लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को जवाब दिया है, उससे भी उत्साह बढ़ा है और आज हम पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।
.jpeg)