logo

राजभवन पर टिप्पणी मामले में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग

1592.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के द्वारा राजभवन पर की गई टिप्पणी के खिलाफ भाजपा में आक्रोश है। इसको लेकर मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पक्ष और विपक्ष की ओर से जनहित और राज्य हित में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का होना लोकतंत्र की खूबसूरती है। मगर संवैधानिक पद पर बैठे लोगों की ओर से असंवैधानिक आचरण कहीं से शोभा नहीं देती। ये राज्य को कलंकित करते हैं। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन के खिलाफ असंवैधानिक,अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी पर राज्यपाल से विधि सम्मत कार्रवाई का अनुरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल में दीपक प्रकाश के अलावा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, विधायक सीपी सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N