logo

गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: आदित्य साहू

गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: आदित्य साहू

द फॉलोअप डेस्क, रांची:  

Jharkhand News: भाजपा झारखंड (Jharkhand BJP) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) ने रांची के ओरमांझी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा दी।

राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण

वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्र निर्माण (Nation building) में उनका अतुलनीय योगदान और त्याग, देशवासियों के लिए हमेशा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश, राज्य और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान पूर्व सांसद रामटहल चौधरी (Ram Tahal Choudhary) सहित रांची पूर्वी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - Aditya Sahu Jharkhand BJP Tribute Jharkhand NewsRanchi News