logo

Ranchi : हेमंत राज में अपराधियों का बढ़ता मनोबल कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल: आदित्य साहू

sahu12.jpg

रांची: 

चिरौंदी में गोलिबारी में महिला की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हेमंत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। अपराधियों का मनोबल इस प्रकार बढ़ गया है कि वे खुलेआम किसी भी घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। 

अपराधियों को संरक्षण हासिल है! 
आदित्य साहू ने कहा कि कहीं न कहीं अपराधियों को इस सरकार का संरक्षण प्राप्त है, तभी अपराधी सरेआम हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबरदस्ती जमीन रैयतों से लिखवाया जा रहा है। जमीन नहीं देने पर रैयतों की हत्या की जा रही है। पुलिस से जबरन जमीन खरीदने का आरोप लगाने पर कार्रवाई भी पुलिस नहीं करती है।

ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से जबरन जमीन खरीद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिरौंदी मामला भी ऐसे ही अपराध की एक कड़ी है।

सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की! 
प्रदेश महामंत्री साहू ने कहा कि चिरौंदी में हत्याकाण्ड से पूर्व ही मृतक के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी थी। जबरन जमीन खरीदने की धमकी को लेकर पुलिस से न्याय की मांग के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा की प्रदेश में अपराध के आंकड़े डराने वाले हैं। प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा लोगों की हत्या हो रही है।

ज्यादातर हत्या जमीन से जुड़े मामलों में हो रही है बावजूद हेमंत सरकार ने आंख बंद कर रखा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपराध पर लगाम नहीं लगा पाती है तो सत्ता छोड़ दें।