logo

Ranchi : NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का कांग्रेस ने किया अपमान, पूरे देश से मांगे माफी- समीर उरांव

a345.jpg

डेस्क: 

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा (BJP ST Morcha) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव (Sameer Oraon) ने  कांग्रेस को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को यह नहीं पच रहा है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने। कांग्रेसी नेता ने आदिवासी समाज के आस्था, विश्वास, संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ एक महिला भावना को भी अपमानित किया है, इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

अजय कुमार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
समीर उरांव ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA की उम्मीदवार बनाई गईं द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया जिसमें अजय कुमार ने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू (NDA Presidential Candidate Draupadi Murmu) 'देश की एक शैतानी विचारधारा' का  प्रतिनिधत्व करती हैं।" साथ ही अजय कुमार ने आगे कहा था कि उन्हें (द्रौपदी मुर्मू) को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए।

समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने जब एक आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है।तब कांग्रेस के नेता को यह पच नही रहा है कि एक आदिवासी देश की राष्ट्रपति बने।

कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिये! 
बीजेपी एसटी मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस को कई बार अवसर प्राप्त हुआ पर कभी  किसी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति नहीं बनाया। आज पूरे देश के आदिवासी समाज के बीच खुशी  एवं हर्ष का माहौल है कि जिस समाज को विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनकी क्षमता को कमतर आंका है उसे एनडीए ने राष्ट्रपति पद से सुशोभित करने जा रही है। यह आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस नहीं कर सकी वो बीजेपी ने कर दिखाया।