logo

बांग्लादेशी घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण दे रही हेमंत सरकार- प्रतुल शाहदेव

a5320.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची: 

प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार को बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षक बताया। प्रतुल ने कहा कि बांग्लादेशी सीमा से बड़े पैमाने पर जो घुसपैठिए भीतर घुस आए हैं, उनको सरकार संरक्षण दे रही है। उनसे राजनीतिक घुसपैठ भी करा रही है। प्रतुल ने कहा कि ऐसे दर्जनों मामले हैं जिसमें भोली-भाली आदिवासी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर ये बंगलादेशी विवाह करके स्थानीय निकाय पर काबिज हो गए है। 

व्यवस्थित तरीके से घुसपैठ जारी! 
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी तो यह भी सिद्ध किया कि बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अब्दुस हमीस की पत्नी मरियम मरांडी ने राजमहल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। प्रतुल ने कहा कि एक सिस्टमैटिक तरीके से सीमावर्ती इलाकों में में बांग्लादेशी घुसपैठियों को तुष्टिकरण की नीति के तहत कागजात उपलब्ध करके बसाया जाता है। फिर वह जमीन पर कब्जा करते हैं और अब तो सीधा राजनीतिक हस्तक्षेप प्रारंभ हो गया है।

आईना दिखाने से भड़क गई सरकार!
प्रतुल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने जब झारखंड मुक्ति मोर्चा को घुसपैठ के मुद्दे पर शीशा दिखाया तो इनको मिर्ची लग गई और ये अब अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। यही इनका असली राजनीतिक संस्कार है। प्रतुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की रोटी, माटी और बेटी के हित में सदैव खड़ा रहेगी जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा घुसपैठियों के हाथ में बेचने का काम कर रही है।

Tags - Bangladeshi infiltrationPratul ShahdeoHemant Soren Jharkhand News