logo

भाजपा ने जारी की प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

bjp_flag6.jpg

रांची
प्रदेश भाजपा ने आज प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी कर दी है। पार्टी संगठन से जुड़े इस अहम अपडेट को लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद, साथ ही प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से झारखंड में भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद बूथ समिति, मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब संगठन पर्व अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिसके तहत आगामी 13 और 14 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस चुनाव प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। पार्टी ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रक्रिया को तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest