logo

चुनाव नजदीक देख नई घोषणाएं कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे सीएम हेमंत: प्रतुल शाहदेव

a562.jpeg

रांची:

झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन को घोषणावीर मुख्यमंत्री कहते हुए आरोप लगाया कि कार्यकाल के अंतिम चंद महीने में वह नई घोषणाएं कर जनता को दिग्भ्रमित करना चाहते हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 15 अगस्त को ही 3 कमरों वाले अबुआ आवास योजना का ऐलान हुआ था लेकिन इसमें 15,000 करोड़ रुपये कहां से आएंगे, नहीं बताया। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि योजना के लिए कहां आवेदन करना है, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ग्राम गाड़ी योजना और इसमें सब्सिडी की बात का डिलीवरी मैकेनिज्म इतना जटिल है कि लाभुकों को फायदा नहीं होगा। 

पेट्रोल-डीजल सब्सिडी का क्या हुआ
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि गरीबों के लिए पेट्रोल-डीजल में 25 रुपये सब्सिडी की घोषणा भी हवा-हवाई साबित हुई है। करोड़ों खर्च कर दिए लेकिन लाभुकों का पता नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हर महीने लाभुकों की सूची जारी करना चाहिए। 

4 साल का कार्यकाल करप्शन से भरा हुआ!
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार अपने कार्यकाल का 4 साल पूरा करने जा रही है और पूरा वक्त भ्रष्टाचार और लूट-खसोट में बीता है। चुनाव नजदीक आए तो उन्हें गरीब याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 4 वर्षों में गरीब, आदिवासी और मूलवासी ने बहुत सहा है।