logo

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी कार्यालय की बैठक में हुए शामिल

NITIN0006.jpg

रांची 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रांची पहुंच गये हैं और वे पार्टी कार्यालय में हो रही बैठक में मौजूद हैं। इससे पहले नबीन का रांची एयरपोर्ट पर आगमन होते ही प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं पारंपरिक तरीके से गाजे बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ता काफी बेसब्री से एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन होते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रांची एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बिरसा चौक स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके अलावा  भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर, एवं स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

Tags - BJP National President Nitin Nabin Ranchi meeting party office