logo

खेलगांव में बीजेपी विधायकों का हंगामा शुरू, बोले- जेल भेजे या छोड़े

bjp-21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा विधायकों ने खेलगांव परिसर में हंगामा शुरू कर दिया है। विधायकों का कहना है कि या तो हमें जेल भेज दिया जाए या फिर छोड़ा जाए। बता दें कि आज सुबह सीएम आवास घेराव के दौरान बीजेपी विधायकों को डिटेन कर लिया गया है, सूचना भवन के पास से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत तमाम बीजेपी के विधायकों को उठाकर ले गई है। आज बीजेपी के विधायक विधानसभा के सत्र में भी नहीं शामिल हो पाए थे। फिलहाल पुलिस भाजपा के विधायकों से बातचीत को तैयार नहीं है। उधर झारखंड विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्र लगातार डटे हुए हैं।


 

Tags - BJP MLAs Babulal Marandi Aditya Sahu Khelgaon Jharkhand Assembly