logo

"सवाल डालकर सदन में मौजूद नहीं रहना दुखद", विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर बोले स्पीकर 

"सवाल डालकर सदन में मौजूद नहीं रहना दुखद", विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर बोले स्पीकर 

द फॉलोअप डेस्क
मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा सदन में मौजूद नहीं है। स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि सवाल डालकर सदन में नहीं आना दुखद है। दरअसल सदन की जगह भाजपा के विधायक सीएम आवास घेरने गए थे। जिसके बाद विपक्ष के विधायक हिरासत में हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के घेराव के बाद पुलिस ने ऐहतिहात के तौर पर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उन्हें अलग अलग गाड़ियों में भरकर खेलगांव ले गई है। बताते चलें कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है और इस वक्त तक तमाम विधायक विधानसभा परिसर में होते हैं लेकिन छात्रों से वार्ता विफल होने के बाद बीजेपी के तमाम विधायक,प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को उन्हें डिटेन करना पड़ा। क्या आज सदन की कार्यवाही आज बिना बीजेपी के विधायकों की मौजूदगी में की जाएगी, या पुलिस बीजेपी विधायकों को थोड़ी देर में रिहा कर देगी। फिलहाल तमाम लोग खेलगांव स्टेडियम  में डटे हुए हैं और पुलिस की निगरानी में हैं। 

 

Tags - Jharkhand Assembly BJP Ravindra Nath Mahato Hemant Soren Jharkhand Politics