द फॉलोअप डेस्क
छात्रों के समर्थन में BJP खुलकर सामने आ गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर BJP विधायकों की बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक पहुंचे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाना है। 11 बजे से झारखंड विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। बीजेपी विधायकों की बैठक और बाहर छात्रों के आंदोलन को देखते हुए आज सदन के भीतर जोरदार हंगामे के पूरे आसार हैं। राज्य की राजनीति में आज का दिन बेहद सरगर्मी भरा रहने वाला है, जहां एक तरफ छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सदन के पटल पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की तैयारी में है।
