logo

गिरिडीह में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का मटकी फोड़ आंदोलन, कहा- राज्य सरकार है संवेदनहीन

giridih_bjp_protest.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह में बिजली और पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने सोमवार को शहर के समाहरणालय में मटकी फोड़ आंदोलन आयोजित किया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनता की समस्याओं को उठाया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी. 

शहर से लेकर गांव तक बिजली पानी की समस्या: भाजपा
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भीषण गर्मी में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. नेताओं ने कहा कि एक ओर लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक लोग पेयजल संकट और अनियमित बिजली आपूर्ति से जूझ रहे हैं.
जनता की समस्या के प्रति संवेदनहीन है सरकार: नीरा यादा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त बिजली और पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह असफल रही है. वहीं, पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि जनता दोहरी मार झेल रही है और सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करने में लगी है. कार्यक्रम में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा, मुनिया देवी, गिरिडीह भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, महावीर दूबे सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Tags - BJP matki Phod in Giridih BJP Protest in Giridih power water crisis in jharkhand jharkhand Water Crisis power Crisis in Jharkhand