logo

महिला सम्मान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल-प्रियंका और कांग्रेस को घेरा

महिला सम्मान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल-प्रियंका और कांग्रेस को घेरा

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः 
JNU के प्रोफेसर एवं CONG सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर BJP महिला मोर्चा, रांची महानगर जिला के तत्वावधान में शनिवार को कांग्रेस भवन, रांची के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान, शहीद चौक से हाथों में तख्तियां एवं पार्टी के झंडे लेकर जुलूस के रूप में निकलीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस चुप्पी तोड़ो, जेएनयू की घटना पर जवाब दो” और “राहुल गांधी शर्म करो” जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की। कांग्रेस भवन पहुंचने पर प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैरिकेडिंग पार करने के प्रयास के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं और घंटों नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हैं और प्रियंका गांधी का नारा है— “लड़की हूं, लड़ सकती हूं!” लेकिन सवाल यह है कि जब महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला सामने आता है, तो कांग्रेस नेतृत्व की आवाज धीमी क्यों पड़ जाती है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “राहुल गांधी, दूसरों को महिला सम्मान और समानता का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी पार्टी से जुड़े गंभीर मामलों पर भी स्पष्ट रुख दिखाएं। रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिलाओं के अधिकारों और समानता की बात करते हैं, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महिला सम्मान पर बड़ी-बड़ी बातें करना और जवाबदेही के समय मौन साध लेना, आखिर यह दोहरा रवैया कब तक चलेगा? कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का नारा केवल राजनीतिक मंचों के लिए है या महिला सम्मान के सवाल पर भी उसकी कोई ठोस प्रतिबद्धता है।

सीपी सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध यौन उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोपों और जांच के निष्कर्षों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में निष्पक्षता, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित होना आवश्यक है। महिला सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोहरे मापदंड को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेसियों को ऐसी हरकत पर डुब मरनी चाहिए। इस घेराव सह विरोध प्रदर्शन में भाजपा ,महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पायल सोनी, अनीता वर्मा, कुमुद झा, निशि जयसवाल,रंजिता सिंह, सुप्रिया दुबे,  दिव्या साहू, गीता गुप्ता, लभली पाठक, मंजू चौरसिया, बबीता साहू, डोली जयसवाल, सुनीता सोनी, रेनू सिंह, किरण देवी, केके गुप्ता,बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, संकेत तिवारी, नीरज चौधरी, सहित सैकड़ों महिला एवं दर्जनों पुरुष कार्यकर्ता  उपस्थित रहें।


 

Tags - BJP Mahila Morcha Jharkhand Congress JNU Rahul Priyanka