logo

बीजेपी महिला मोर्चा ने संताल में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा- सीता सोरेन हमारी नेता  

JAM301.jpeg

जामताड़ा 
बीजेपी महिला मोर्चा ने संताल में 4 दिवसीय दौरा किया और जनसंपर्क अभियान चलाया। कहा, सीता सोरेन हमारी नेता हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, सुचित्रा सिंह, प्रभारी बबीता झा 4 दिवसीय संताल परगना दौरा पर धोबना पंचायत पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया‌। इस दौरान कडबिंधा, दामोडीह, अमडापहाडी, जोरडीहा, झांझर, जगतपुर, लखनपुर, रामगढ़, भातुडिया बी, बौडिया गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में सौंपने के लिए अपना एक-एक मत बीजेपी को दें। उन्होंने कहा कि दुमका लोकसभा के मजबूत नेतृत्व के लिए हमलोगों ने रावण के चंगुल से सीता को मुक्त कराकर बीजेपी में लाया है।

क्या कहा बबीता झा ने 

बबीता झा ने कहा कि दुमका के सर्वांगीण विकास के लिए फिर से एक बार नरेंन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि आज चीन और पाकिस्तान को भारत की तरफ देखने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। नक्सलियों का सफाया हो रहा है। देश में कांग्रेस ने 50 वर्षो तक शासन किया मगर जब अलग झारखंड की बात आई तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने सौदेबाजी की। अलग झारखंड आंदोलन को कांग्रेस के हाथों बेच दिया। बीजेपी की अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने अलग झारखंड निर्माण करने का काम किया। एक मात्र भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों का दुख दर्द समझती है। बीजेपी के शासन काल में झारखंड में सड़क, पुल पुलिया, अस्पताल, स्कूल, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस चूल्हा, प्रधानमंत्री आवास, किसानों को किसान समृध्दि योजना से लेकर तमाम विकास के काम हुए। 

जेएमएम पर लगाये ये आरोप 
कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के करीबी के यहां से नोटों का पहाड़ मिल रहा है। झारखंड के आधा दर्जन बड़े पदाधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खा रहे हैं। इन भ्रष्टाचारियों से कभी भी झारखंड का भला नहीं हो सकता है। कांग्रेस पिछले 50 साल से आम जनता का शोषण ही किया है। आम जनता की भलाई के बारे में कभी भी नहीं सोचा। बीजेपी की सरकार जब से आई है तब से जनहित में ही काम कर रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - BJP Mahila MorchaSita SorenBJPharkhand News