logo

बीजेपी महिला मोर्चा ने इरफान के आवास पर किया प्रदर्शन, कहा- इस्तीफा दें कांग्रेस नेता 

BJP_MAHILA.jpg

रांची 
कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी द्वारा बीजेपी नेता सीता सोरेन पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह और रांची महानगर अध्यक्ष पायल सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने इरफान अंसारी के आवास का घेराव कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने इरफान अंसारी के बयान को न केवल सीता सोरेन का, बल्कि सम्पूर्ण झारखंड की मां-बहनों का अपमान करार दिया और उनके इस्तीफे की मांग की। 

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि सरकार की प्राथमिकता केवल सत्ता बचाने तक सीमित है, महिलाओं के सम्मान और कल्याण से नहीं। उन्होंने आगे कहा, हेमंत सरकार की चुप्पी ने पूरे राज्य की महिलाओं का मनोबल गिराया है। लेकिन झारखंड की महिलाएं इस चुनाव में हर अपमान का जवाब देंगी और गठबंधन सरकार को सत्ता से बाहर करेंगी।  प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। रांची जिला महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पायल सोनी ने कहा, हम कांग्रेस से स्पष्ट रुख की मांग करते हैं। कांग्रेस को इरफान अंसारी जैसे लोगों का टिकट रद्द करना चाहिए और पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।


कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि इरफान अंसारी को उनके पद से नहीं हटाया जाता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले पर जवाब नहीं देते। बताते चलें कि राजधानी रांची में जोरदार बारिश के बीच महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की, कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मंत्री सुचिता सिंह, मंत्री नीलम चौधरी, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य सीमा शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष पायल सोनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, नेहा शर्मा, ज्योति सिन्हा, रेणु पासवान, अर्चना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly