द फॉलोअप डेस्क
भाजपा विधायक दल की बैठक 7 दिसंबर को होगी, जिसमें पार्टी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति तय करेगी। भाजपा अपने आरोप पत्र के आधार पर राज्य सरकार के खिलाफ योजनाएं तैयार करेगी। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक आहूत है, जिसमें कुल पाँच कार्यदिवस निर्धारित हैं। 6 और 7 दिसंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा। इसी दौरान 7 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
