logo

प्रदेश BJP की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह रांची पहुंचीं

प्रदेश BJP की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह रांची पहुंचीं

द फॉलोअप डेस्क, रांची: 

Jharkhand News: झारखंड भाजपा (Jharkhand BJP) की नवनियुक्त सह प्रभारी निविदेता सिंह (BJP Co-Incharge Nivedita Singh) रविवार शाम पहली बार रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत (Welcome) किया। इसके बाद वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) ने उनका स्वागत किया। निविदेता सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती को नमन करते हुए झारखंड आगमन पर मिले स्नेह और स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सबके विश्वास और आशीर्वाद से उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह मिला है।

प्रदेश कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक

बता दें कि सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल (State In-charge Gajendra Singh Patel) और सह प्रभारी सौरव सिंह (Co-in-charge Saurav Singh) भी रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन के बाद प्रदेश कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक होगी। इसमें नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय (Organization General Secretary Pawan Sai) और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों और आगामी रणनीति (strategy) पर चर्चा की जाएगी। नई टीम के आगमन के साथ ही प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Tags - Nivedita Singh Jharkhand BJP BJP Co-Incharge Jharkhand Politics Jharkhand News Jharkhand Latest Political News