द फॉलोअप डेस्क
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी के कई विधायकों, सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट भवन पहुंचे हैं। भाजपा की ओर से मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने, JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की CBI जांच कराने, मामले में दोषी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी समेत कई अन्य मांगें शामिल हैं।
