logo

जस्टिस LPN शाहदेव ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दी नई दिशा : बाबूलाल मरांडी

blalamarandi.jpg

रांची 
झारखंड आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र जस्टिस एल पी एन शाहदेव की पुण्यतिथि पर रांची स्थित शाहदेव चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जस्टिस एल पी एन शाहदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय एल पी एन शाहदेव झारखंड की मिट्टी से जुड़े, योग्य और समर्पित आंदोलनकारी थे। उन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई को एक नई दिशा दी और इस आंदोलन को आदिवासी-मूलवासी समाज का व्यापक जनआंदोलन बनाया।


बाबूलाल मरांडी ने कहा कि न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी जस्टिस शाहदेव ने आंदोलन में पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने अपने विचारों और संघर्ष से आंदोलन को मजबूती दी और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी तक दी। उनका योगदान झारखंड राज्य गठन के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड की युवा पीढ़ी को ऐसे संघर्षशील आंदोलनकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने निजी जीवन से ऊपर उठकर राज्य और समाज के लिए संघर्ष किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने भी जस्टिस एल पी एन शाहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शाहदेव ने विकसित और आत्मनिर्भर झारखंड का सपना देखा था, जिसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी पर है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest