logo

Assembly Elections : भाजपा के नेता पार्टी में मची भगदड़ से हैरान और परेशान हैं – RJD प्रवक्ता डॉ मनोज 

MANOJRJD.jpg

रांची 

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा में भगदड़ से भाजपा नेता हैरान और परेशान हैं। जिसका नतीजा है कि भाजपा नेता उलुल-जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। ये हताशा का परिचायक है। भाजपा को अपने नेताओं पर से भरोसा और विश्वास उठ चुका है। इसके कारण भाजपा के समर्पित नेताओं को प्रत्याशी नहीं बना कर दूसरे दलों से पलायन करने वालों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसका नतीजा है कि भाजपा के कई पूर्व मंत्री विधायक भाजपा को अलविदा कर दिये। इसलिए भाजपा को अभी से हार सताने लगा है।  

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के जो भी नेता आते हैं सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की बात करते हैं।  यदि घुसपैठ हो रहा है तो केंद्र सरकार क्या कर रही है। गृह विभाग क्या कर रहा है। केंद्र में तो भाजपा की सरकार है, इसका भी जवाब उनको ही देना चाहिए।   राजद नेता ने कहा, राज्य की जनता जानती है कि भाजपा  की चाल, चरित्र और नीति क्या है। इसलिए भाजपा के झांसे में जनता आने वाली नहीं है। झारखंड में पुन: इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। 


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News