logo

Ranchi : BJP नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोका गया, रूपेश पांडे के परिजनों से मिलने वाले थे

BJP नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोका गया, रूपेश पांडे के परिजनों से मिलने वाले थे

रांचीः
आज भाजपा नेता कपिल मिश्रा बरही रूपेश पांडे के परिवार से मिलने जाने वाले थे, लेकिन उनको  रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि रांची पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने ही नहीं दिया है। दावा यह भी किया जा रहा है कि कपिल मिश्रा को हिरासत में ले लिया गया हैं। हालांकि रांची पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 


ट्वीट कर दी जानकारी
कपिल मिश्रा ने रूपेश पांडे के परिजन से मिलकर शोक संवेदना जाहिर करने के लिए झारखंड आने की घोषणा की थी। आज सुबह करीब 8 बजे वह रांची एयरपोर्ट पहुंचे भी लेकिन उनको एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचते थे। कपिल मिश्रा ने अपने अकाउंट से इस संबंध में ट्वीट किया है।

कई थानों की पुलिस एयरपोर्ट पहुंची
कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे हैं।  एयरपोर्ट के बाहर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती है। एयरपोर्ट थाना, डोरंडा थाना, जगन्नाथपुर थाना सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।