logo

संगठन मजबूती के लिए भाजपा का 24 घंटे जिलावार प्रवास अभियान, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

BJP122.jpg

रांची 
झारखंड भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार के लिए जिलावार 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा 26 जून से लेकर 30 जून तक राज्य के सभी संगठनात्मक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों के 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम बनाया गया है। जिलों में प्रवास कार्यक्रम के लिए पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग अलग जिला आवंटित किया गया है। 

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

जिन पदाधिकारियों को प्रवास का दायित्व सौंपा गया है, उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद को बोकारो, नीलकंठ सिंह मुंडा को रामगढ़, आभा महतो को रांची पूर्वी, बालमुकुंद सहाय को साहेबगंज, भानू प्रताप शाही को जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम, डॉ. प्रदीप वर्मा को पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां, सुनील सोरेन को गिरिडीह महानगर, मुनेश्वर साहू को गोड्डा, गीता कोड़ा को रांची पश्चिमी, प्रदेश संगठन महामंत्री को कर्मवीर सिंह को दुमका एवं देवघर, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र को गढ़वा एवं पलामू, अमर कुमार बाउरी को रांची महानगर एवं पाकुड़, मनोज सिंह को गुमला, सिमडेगा एवं धनबाद महानगर, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा को धनबाद ग्रामीण, शैलेन्द्र सिंह को चक्रधरपुर, सरोज सिंह को गिरिडीह ग्रामीण, सुनीता सिंह को खूंटी, अमरदीप यादव को चतरा, कृष्णा महतो को जामताड़ा, अमित कुमार सिंह को लोहरदगा, मनीर उरांव को लातेहार, शालिनी बैसखियार को कोडरमा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका को हजारीबाग जिले का दायित्व सौंपा गया है।


 

Tags - BJPJharkhand OrganizationalStrengthening AdityaSahu KarmveerSingh DistrictTour