logo

किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगी बीजेपी किसान मोर्चा : कर्मवीर सिंह

mahila_police2.jpg

रांची
बीजेपी किसान मोर्चा राज्य की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश के किसानों के बीच जाकर जन आंदोलन चलायेगी। मोर्चा राज्य के किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। शनिवार को ये बातें बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहीं। वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त बीजेपी किसान मोर्चा की प्रथम संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने की। 


मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई फैसले लिए
कर्मवीर सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश भर के किसानों के हित मे कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले केंद्र सरकार ने लिए है जिसमें किसान सम्मान योजना सहित जैविक खेती को बढ़ावा देना और ड्रोन दीदी के जरिए आधुनिक क़ृषि कार्य करना शामिल है। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक जैविक गांव तैयार करना है, जिसमें जैविक क़ृषि के माध्यम से खेती की जा सके। इसी तरह मोर्चा के कार्यकर्त्ता गौ पालन को बढ़ावा देने में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।


कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहें

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहे हैं। उन्होंने 23 अगस्त को राजधानी में आहूत विशाल युवा आक्रोश रैली में राज्य भर के युवा किसानों से हज़ारो की संख्या मे शामिल होने का आग्रह किया। बैठक को राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अजय मुंडा ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, रंजय भारती, रीता प्रसाद, अरबिंद सिंह खुराना, विक्रांत उपाध्याय, राजेश कुशवाहा, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रभात रंजन, सदानंद महतो, कमलेश मंडल, प्रणिता झा, टोनी जैन, धर्मेंद्र सिंह, अंचल तिवारी,प्रदेश कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ,सुनील कुमार सिंह एवं सभी प्रवक्ता, सोशल मिडिया, आई टी सेल, प्रमंडलीय प्राधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। 


 

Tags - Karmveer SinghbjpJharkhand News