logo

ग्राम परिक्रमा यात्रा में 6,000 गांवों तक पहुंचेगा बीजेपी किसान मोर्चा, किसानों से करेगा संवाद

a1710.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय रांची के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह  और मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह बिहार झारखंड के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी मनोज यादव उपस्थित रहे। मनोज यादव ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मजबतू इरादे से सत्ता में आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है।

गौ पूजन और हल पूजन से किसानों का सम्मान
मनोज यादव ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान ग्राम देवता का पूजन, गौ माता का पूजन एवं कृषि संयंत्र का पूजन, ट्रैक्टर व हल पूजन भी किया जाएगा।  कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से मजदूर व किसानों की आकांक्षाओं व सुझावों नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र हेतु  लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और 1 महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावो को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को किसान मोर्चा देगा। 

ग्राम परिक्रम के दौरान चलेगा डोर टू डोर कैंपेन
ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान बीजेपी किसान मोर्चा डोर टू डोर कैंपेन चला करके विक्रमी पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी गांव-गांव बांटेगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गावों में आयोजित की जाएगी। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि आने वाले 20-25 वर्ष भारत के विकास की यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो 2047  शताब्दी वर्ष में पूरी होगी। 

कृषि प्रधान है भारतीय अर्थव्यवस्था
देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है। इसीलिए प्रधानमंत्री का मानना है कि विकसित भारत की नींव भी हमारे किसान और मज़दूर भाई ही रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा की भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछड़ेव्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प है। किसान सम्मान निधि , पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेको योजनाएं इस बात की साक्षी हैं कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित है। पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश में 4 प्रमखु वर्ग हैं। गरीब, किसान,युवा और महिलाएं, और इन वर्गों का विकास ही समग्र राष्ट्र के विकास का आधार है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, किसानों को केंद्र में रखने वाली कई नीतियों और योजनाओं को लागू किया गया है।
 
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सहित ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, राजेश सिंह ,राजकुमार सिंह, अमरनाथ चौधरी ,प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, राजेश कुशवाहा, अजय मुंडा, प्रभात सिंह , अर्जुन राम, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सुरेंद्रनाथ, अवधेश दुबे, विशाल साहू, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी वैभव कुमार सिंह, प्रभात रंजन, सफदर अली, विरेन साहू ,विश्वनाथ रवानी, मोचीराम बाउरी, वत्स घोष ,कमलेश मंडल, प्रमोद नाथ शाहदेव, कामेश्वर महतो आदि मौजूद रहे।