logo

NDA को डबल झटका, BJP  के केदार हाजरा और AJSU के उमाकांत रजक ने थामा झामुमो का दामन

का्ोी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
इस वक्त की बड़ी खबर यही है की जमुआ से बीजेपी के विधायक और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य केदार हाजरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों को झामुमो की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई है। इस दौरान दोनों नेताओं के सैकड़ो समर्थकों ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा जमुआ से केदार हाजरा को अपना उम्मीदवार बनाएगी तो वही चंदनकियारी से उमाकांत रजक को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है।

Tags - NDA BJP AJSU KEDAR HAJRA UMAKANT RAJAK JHARKHAND NEWS NDA LATEST NEWS HEMANT SOREN