logo

परिवारवाद और वंशवाद से मुक्त है भाजपा, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है: आदित्य साहू

jnbjkndjnh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का मंगलवार को गिरिडीह आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पपरवाटांड में भाजपा जिला कमेटी की ओर से उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, सुरेश प्रसाद साव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने आदित्य साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां न परिवारवाद है और न ही वंशवाद। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हर छोटे-बड़े फैसले में कार्यकर्ताओं की राय ली जाती है। कार्यकर्ताओं के विचारों और सुझावों को महत्व देकर ही पार्टी आगे की रणनीति तय करती है। आदित्य साहू ने कहा कि इसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह है कि एक साधारण परिवार से आने वाले पार्टी कार्यकर्ता नितिन नवीन को भाजपा का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया और आज एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है और वही पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और पूरे आयोजन का माहौल जोश और एकजुटता से भरा रहा।

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates Giridih News Giridih News Updates latest Giridih news  Giridih  News Giridih news Updates Giridih News updates Giridih news in Hindi Giridih Updates in hindi