logo

हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP ने घेरा CM आवास, धरने पर बैठे 

मससससस.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने सीएम आवास का घेराव किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के तमाम विधायक सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से लगातार ‘गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शन में ‘युवाओं का भविष्य बेचना बंद करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां भी दिखाई दे रही हैं। छात्रों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है और अब सड़क पर उतरकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।

 

Tags - BJP Hemant Soren Babulal Marandi Aditya Sahu Jharkhand Politics