logo

सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की जांच के लिए BJP ने गठित की टीम, 17 को जाएगी गोड्डा

surya_hasda.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सूर्या हांसदा का एनकाउंटर हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन यह मामला अब और भी बड़ा होता जा रहा है। इसे लेकर राजनीति में भी काफी हलचल देखने को मिल रही है। भाजपा और कई दूसरी राजनीतिक विपक्षी पार्टियाँ लगातार इस पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं इस मामले की जांच को लेकर भाजपा ने सात सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस जांच टीम का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करने वाल्रे हैं। गोड्डा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा और मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने इस बात की जानकारी साझा की है। साथ ही भाजपा के तरफ से इसे लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है। 
इस टीम का गठन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया है। यह जांच टीम 17 अगस्त को सूर्या हांसदा के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी इकट्ठी करेगा। पार्टी के अनुसार सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं बल्कि साजिश के तहत मर्डर किया गया है। और इस एनकाउंटर पर भाजपा के कई शीर्ष नेता और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन पहले से सवाल उठाते आये हैं। अब भाजपा द्वारा गठित ये टीम पुलिस मुठभेड़ के सही तथ्यों की जांच करने के लिए गोड्डा जिले का दौरा करेगी। 
इस गठित टीम में ये हैं शामिल:
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी
 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही
 पूर्व सांसद सुनील सोरेन
पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल
पूर्व विधायक रणधीर सिंह
अनीता सोरेन
बता दें कि सूर्या हांसदा की गिरफ्तारी कई आपराधिक मामलों में हो चुकी है। वहीं कई पार्टियों से वे चुनाव भी लड़ चुके सूर्या हांसदा 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों के द्वारा एनकाउंटर को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news surya hansda surya hansda encounter news godda news bjp encounter case news investigative team for surya hansda encounter