logo

BJP प्रत्याशी मीरा मुंडा ने जनसम्पर्क सभा को किया संबोधित, कहा-कमीशनखोरी से जनता है परेशान 

मीरा.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बीजेपी प्रत्याशी मीरा मुंडा ने आज पोटका विधानसभा के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। मीरा मुंडा ने कहा कि पोटका में इस बार परिवर्तन की लहर है। जनता कमीशनखोरी से परेशान हो रहे हैं। इस क्षेत्र के लोग आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने आसनबनी मंडल के बीरग्राम गांव में जनता से संवाद की।आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि पोटका में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। इसके बाद निमपुरा चौक में जनसंपर्क कर बीजेपी  के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इसके बाद उन्होंने आसनबनी मंडल के बोनगोरा, बांधडीह, दौरकासाई और भुरकाडीह में जनसंपर्क की। कुलडीहा राधारानी मैरेज हॉल में बीजेपी  की सांगठनिक बैठक में भाग लिया। इसके बाद अनीता मुर्मू (मुखिया,डोमजुरी) के घर गई। घाघीडीह मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नागाडीह में बैठक की। सोमय झोपड़ी में महिलाओं के साथ, हरहरगुटु शिव मंदिर, बुलटु झोपड़ी एवं टी आर एफ कॉलोनी में जनसंपर्क और बैठक कर बीजेपी  के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Tags - चुनाव चुनाव न्यूज चुनाव ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग चुनाव न्यूज लाइव झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड चुनाव अप़डेट विधानसभा चुनाव अपडेट