logo

जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा की उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू पेशे से रह चुकीं हैं पत्रकार, खूब कर रही हैं मेहनत

जददीलगसो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद से ही पूर्णिमा दास काफी चर्चा में है। पूर्णिमा दास की पहचान यह तो है ही कि वह रघुवर दास की बहू है लेकिन इसके इतर उनकी एक और पहचान है कि वह शादी से पहले कई न्यूज चैनल में काम कर चुकी हैं। पूर्णिमा छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहनेवाली हैं। वे रायपुर में ही एक निजी मीडिया कंपनी में काम करती थीं। उन्होंने स्वराज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थान में काम किया है। पूर्णिमा के पिता भागीरथ साहू बिजनेसमैन हैं जबकि पूर्णिमा की मां कौशल्या पेशे से टीचर हैं। पूर्णिमा दास साहू बेहद ही साधाराण परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसके बावजूद भी रघुवर दास ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। 


कहां से हुई है पूर्णिमा की पढ़ाई
पूर्णिमा साहू की स्कूलिंग जेआर दानी गर्ल्स स्कूल से हुई है। 12वीं तक की पढ़ाई पूर्णिमा ने गुरुकुल महिला महाविद्यालय से की है जबकि स्नातक की डिग्री के लिए महंत लक्ष्मी नारायण दास कॉलेज से पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पूर्णिमा में काफी फॉलोअर्स हैं। घर में माता-पिता के अलावा पूर्णिमा की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। पूर्णिमा तीन भाषाओं की जानकार हैं। वह हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी जानती और बोलती हैं। 


आभार प्रकट किया पूर्णिमा ने 
जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्णिमा दास साहू ने कहा है कि  क्षेत्र की देवतुल्य जनता और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करती हूं। जमशेदपुर पूर्वी की जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरने की कोशिश करूंगी और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ समर्पित होकर कार्य करूंगी। टिकट की घोषणा से पहले ही वह क्षेत्र में काफी एक्टिव थीं। और जब से घोषणा हुई है तब से वह लगातार लोगों के बीच जा रही हैं। 

Tags - Purnima Das Purnima Das Sahu Raghuvar Ki Bahu Raghuvar Das Bahu Jamshedpur East Jamshedpur East News