logo

धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद

धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी दुल्लू महतो ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद पीएन सिंह  मौजूद रहे। जानकारी हो कि 25 मई को धनबाद लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद ढुल्लू महतो रोड शो कर रहे हैं। गौरतलब है कि ढुल्लू महतो का मुकाबला इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह से होने वाला है। अनुपमा सिंह बेरमो विधायक अनुप सिंह की पत्नी हैं। 

नामांकन दाखिल करने से पहले ढुल्लू महतो ने मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। नामांकन के बाद धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में विशाल जनसभा करेंगे। इस जनसभा में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट मांगेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - loksabha election 2024Dhulu mahtoBJP