logo

बीजेपी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : राजनाथ सिंह

RAJNATH1.jpg

रांची 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन में शामिल हुए। वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।  इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोगों में खौफ पैदा कर उनका समर्थन हासिल करना चाहता है। बीजेपी प्यार, मोहब्बत और मान सम्मान कर उनका समर्थन चाहती है। झूठ बोलकर और जनता की आंखों में धूल झोंककर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती। इंडिया गठबंधन के लोग यही काम कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन पर लगाये ये आरोप 


 सिंह ने कहा की झारखंड गठन के बाद बीजेपी के तीन सीएम हुए। इनमें से किसी पर भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे। झारखंड के एक सीएम सरकार के मेहमान हैं। पहली बार मैंने किसी सीएम को डेढ़ दिन तक लापता होते सुना था। वह भी झारखंड के ही थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग राजनीति परिवार के लिए करते हैं। समाज और देश बनाने के लिए नहीं करते हैं। बीजेपी समाज और देश बनाने के लिए राजनीति करती है। पीएम ने अपना पूरा जीवन देश की जनता को समर्पित कर दिया है। वह आज भी 18 घंटे काम करते हैं। पीएम मोदी के कारण ही आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भारत की दुनिया में कद्र बढ़ी है।

मोदी की प्रशंसा इन शब्दों में की 


सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। झारखंड को लाइमलाइट में लाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने समाज की अंतिम सीढ़ी पर रहने वाले लोगों की आवाज सुनी। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में अलग आदिवासी कल्याण मंत्रालय बना। पीएम मोदी के कार्यकाल में इसका बजट कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि मान सम्मान और स्वाभिमान बड़ा होता है। झारखंड का चरित्र भी यही है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rajnath SinghBJPKHUNTIARJUN MUNDA