रांची
रांची में नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने शुरुआती रुझानों में ही मजबूत बढ़त बना ली है। अब तक की गिनती के अनुसार रोशनी खलखो करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज जारी मतगणना में तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है।
रोशनी खलखो का चुनाव चिन्ह ‘बिस्कुट छाप’ था, जिसे मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो और सुजीत कुजूर अब तक के रुझानों में उनसे पीछे चल रहे हैं। हर राउंड की गिनती के साथ बढ़त का अंतर बरकरार है, जिससे मेयर पद पर उनके जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है। यदि यही रुझान अंतिम परिणाम तक कायम रहता है तो रांची नगर निगम को नया मेयर मिलने की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

रांची नगर निकाय चुनाव: विजयी प्रत्याशियों की सूची
• वार्ड 1 – नकुल तिर्की
• वार्ड 2 – सविता कच्छप
• वार्ड 7 – मीनू देवी
• वार्ड 8 – किरण खलखो
• वार्ड 19 – गीता कुमारी
• वार्ड 20 – सुनील यादव
• वार्ड 25 – सुषमा राज
• वार्ड 26 – प्रदीप कुमार
• वार्ड 31 – नीरज कुमार
• वार्ड 37 – परमेश्वर सिंह
• वार्ड 38 – अवधेश ठाकुर
• वार्ड 48 – अमित मिंज
• वार्ड 49 – जमीला खातून
मतगणना के शेष राउंड के साथ अंतिम नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल रुझानों में रोशनी खलखो बढ़त बनाए हुए हैं और शहर की राजनीति में एक नई तस्वीर उभरती दिख रही है।